गुलमर्ग (जम्मू और कश्मीर) , फरवरी 19 -- खेलो इंडिया शीतकालीन खेल (केआईडब्ल्यूजी) 2026 के सोमवार से शुरु हो रहे चरण में विंटर ओलंपियन्स सहित देश के शीर्ष स्कीयर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

गुलमर्ग में 23 से 26 फरवरी तक होने वाले 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण का आयोजन पिछले साल जुलाई में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई -खेलो भारत नीति' की जमीनी सफलता को प्रदर्शित करेगा। मंत्रालय बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रतिभा की पहचान और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के अलावा, खेलो भारत नीति का लक्ष्य आर्थिक विकास के लिए खेलों का उपयोग करना और पर्यटन, विनिर्माण एवं खेल तकनीक जैसे उद्योगों को बढ़ावा दे रहा है। यदि फरवरी के तीसरे सप्ताह में पर्यटकों की बढ़ती संख्या कोई संकेत है, तो ये खेल जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े आधारों में से एक 'स्पोर्ट्स पर्यटन' लिए बड़ी खुशी लेकर आए हैं।

स्थानीय व्यवसायी भी शीतकालीन खेल के इस भव्य आयोजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। शीन वुड्स, टंगमर्ग के एक होटल व्यवसायी अबीद कहते हैं कि बुकिंग हफ्ते पहले ही बढ़ गई थी। वे कहते हैं, "हमारे लिए यह सिर्फ पर्यटन से कहीं बढ़कर है। यह हमारी पहचान है। जब ये खेल होते हैं, तो गुलमर्ग देश के दिल जैसा महसूस होता है," और वे मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर के एथलीटों से भरी अपनी लॉबी की ओर इशारा करते हैं। वे कहते हैं, "नाश्ते के समय आपको अलग-अलग भाषाएं सुनने को मिलती हैं। ऐसा लगता है जैसे एक ही कमरे में पूरा देश समा गया हो।"अब, जैसे-जैसे केआईडब्ल्यूजी का छठा संस्करण करीब आ रहा है, ध्यान नई चीजों को आज़माने के बजाय एक स्थायी विरासत बनाने पर केंद्रित हो गया है। पर्यटन विभाग के अनुसार, गुलमर्ग के होटलों और हट्स में 2300 बेड उपलब्ध हैं। एक अधिकारी ने कहा कि होटल और गेस्ट हाउस मालिकों को खेलों से पहले ही एडवांस बुकिंग मिल रही है और आयोजन के दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से अधिक बेड पहले ही बुक हो चुके हैं। गुलमर्ग में पदक की चार स्पर्धाएं होंगी: स्की माउंटेनियरिंग, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस-कंट्री) और स्नोबोर्डिंग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित