तिरुवनंतपुरम , अक्टूबर 02 -- केरल पर्यटन एवं यात्रा अध्ययन संस्थान (केआईटीटीएस) ने अपने एमबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म प्रोग्राम के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यटन की मशहूर टेडक्वाल मान्यता हासिल की है।
केआईटीटीएस ने टेडक्वाल मूल्यांकन में कुल 78.7 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जो गुणवत्ता के विभिन्न मानकों पर इसके बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।
यह मान्यता पर्यटन शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने के लिए दी जाती है।
पर्यटन विभाग के मुताबिक केआईटीटीएस भारत का एकमात्र सरकारी संस्थान है जिसे संयुक्त राष्ट्र पर्यटन टेडक्वाल प्रमाण पत्र मिला है।
पर्यटन मंत्री पी सी विष्णुनाथ ने कोच्चि में केरल ट्रैवल मार्ट में पर्यटन सचिव के बीजू को यह प्रमाण पत्र दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित