हैदराबाद , मार्च 19 -- केंद्र सरकार ने तेलंगाना के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव की सेवा में तीन महीने के विस्तार को मंज़ूरी दे दी है।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 18 मार्च को जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार यह विस्तार एक अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026 तक प्रभावी रहेगा। श्री राव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी हैं। यह मंज़ूरी तेलंगाना सरकार द्वारा प्रस्तुत एक प्रस्ताव के बाद दी गयी है, और इसे अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 के प्रासंगिक प्रावधानों में छूट देते हुए एआईएस (सेवा की शर्तें) नियम, 1960 के नियम तीन का प्रयोग करके प्रदान किया गया है। मुख्य सचिव को दिया जाने वाला यह दूसरा विस्तार होगा। इससे पहले, राव को पिछले साल अगस्त में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सात महीने का विस्तार मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित