नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी को मंगलवार को प्रतिष्ठित 'संस्कृतात्मा पुरस्कार 2025-26' प्रदान किया गया।

यह सम्मान शिक्षण प्रसारक संस्था द्वारा संचालित संगमनेर महाविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया। यह आयोजन श्री संगमनेर के ओंकारनाथ मालपाणी संस्कृत संशोधन केंद्र' के 'श्री जगन्नाथ नरसिंगदास कलंत्री क्रीडा भवन' में आयोजित हुआ।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और उन्नत ज्ञान-विज्ञान की आधारशिला है। इसे आधुनिक तकनीक और परंपरा के समन्वय के साथ नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा सामूहिक दायित्व है। प्रो. वरखेड़ी को यह सम्मान संस्कृत के प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में उनके वैश्विक योगदान हेतु प्रदान किया गया। उनको सम्मान के तौर पर 51,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित