भदोही , मार्च 20 -- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आगरा का दौरा कर कारपेट उद्योग की समीक्षा की और मूल्य श्रृंखला से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद किया।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अनुसार, मंत्री ने विभिन्न करघों का निरीक्षण कर कालीन बुनाई की प्रक्रिया को देखा और बुनकरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आजीविका से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।
उन्होंने उत्पादन और उत्पादन-उपरांत तंत्र का मूल्यांकन करते हुए कहा कि कालीन उद्योग श्रम-प्रधान क्षेत्र है, जो रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान परिषद के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर, डॉ. स्मिता नागरकोटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं निर्यातक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित