शिवपुरी , मई 22 -- केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल आज देर शाम शिवपुरी पहुंचेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि शिवपुरी में आज से दो दिवसीय आवासीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ है। इस प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों नेता देर शाम शिवपुरी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। इसके बाद वे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित