नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पूर्वोत्तर के दो महत्वपूर्ण राज्यों, असम और त्रिपुरा के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान वे गुवाहाटी और अगरतला में विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री गुवाहाटी में केंद्रीय बजट में कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधानों और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए आवंटित बजट पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बाद में वे अगरतला पहुँचेंगे। यहाँ वह वीबी जीराम जी के विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहां वह लोगों के समक्ष ग्रामीण सशक्तिकरण का रोडमैप पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित