पुणे , मार्च 15 -- केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के पैर की रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में सफल शल्य चिकित्सा की गयी।

डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

श्री मोहोल का अपने छात्र जीवन से ही कुश्ती से गहरा नाता रहा है। वह पारंपरिक कुश्ती के अखाड़ों में कड़ा प्रशिक्षण लेते थे और बाद में कोल्हापुर में पेशेवर प्रशिक्षण लिया उस दौरान, उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। हालांकि उस समय उनका इलाज हुआ और चोट ठीक हो गयी , लेकिन उन्हें आखिरकार कुश्ती छोड़नी पड़ी।

श्री मोहोल ने लंबे समय तक बार-बार होने वाले दर्द के बाद हाल ही में चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह ली। चिकित्सा जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित