देहरादून , जुलाई 21 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' के सफल संचालन में राज्य सरकार के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), कृषि विश्वविद्यालयों तथा राज्य कृषि विभागों के सहयोग से 1 जून से 30 जून तक देशव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' का सफल संचालन किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन, उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करते हुए "स्वस्थ मिट्टी-स्वस्थ फसल-समृद्ध किसान" के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित