तिरुवनंतपुरम , फरवरी 01 -- केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने वाला और मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने वाला बताते हुए जन शिक्षा की पूरी तरह से अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
श्री शिवनकुट्टी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बजट स्कूल शिक्षा को प्राथमिकता देने में विफल रहा, जो उच्च शिक्षा और देश के भविष्य की नींव है। कक्षा एक से 12 तक बुनियादी ढांचे का विकास, गुणवत्ता सुधार या डिजिटल समावेशन के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है, जबकि शिक्षा से संबंधित आवंटन बड़े पैमाने पर उच्च शिक्षा और कौशल विकास तक ही सीमित थे। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के लिए आवंटन में महत्वपूर्ण वृद्धि नहीं करने के लिए केंद्र की आलोचना की और इसे सामान्य परिवारों के छात्रों के लिए अनुचित बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित