नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा कि यह बजट आम लोगों की आजीविका की अनदेखी करता है और संघीय ढांचे को कमजोर करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज पेश किया गया बजट जनता की बढ़ती आर्थिक परेशानियों से मुंह मोड़ने और सत्ता एवं संसाधनों को सीमित हाथों में केंद्रित करने का संकेत देता है। श्री कुमार ने कहा कि गिरती वास्तविक आय, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के दौर में बजट में न तो मांग बढ़ाने के ठोस उपाय हैं और न ही नौकरी पेशा और मध्यम वर्ग को कोई राहत दी गई है। कृषि क्षेत्र की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की वैधानिक न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित