जालंधर , सितंबर 11 -- ेंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (रजि.) का तीन वर्षीय अधिवेशन 13 सितंबर को जालंधर स्थित देश भगत यादगार हाल में होगा।
सभा के अनुसार अधिवेशन रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।
सभा के अध्यक्ष दर्शन बुट्टर, महासचिव सुशील दुसांझ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माखन सिंह कुहाड़ और कार्यालय सचिव दीप देविंदर सिंह ने केंद्रीय सभा से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, जोन प्रभारियों तथा साहित्य सभाओं के प्रतिनिधियों से अधिवेशन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षीय अधिवेशन पंजाब भर की साहित्य सभाओं और लेखकों की साझा गतिविधि है तथा इसकी सफलता के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित