जम्मू , जनवरी 14 -- केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने बुधवार को यहां उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
यह बैठक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के बीच आयोजित की गई।
केंद्रीय गृह सचिव केंद्र शासित प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं और उनके साथ दिल्ली से विभिन्न खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी जम्मू पहुंचे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, सीएपीएफ, बीएसएफ और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
गौरतलब है कि इससे पहले आठ जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नयी दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के अभियान जारी रखने का निर्देश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित