भरतपुर , मई 26 -- राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर मंगलवार को टैंकर में केंट्रा द्वारा पीछे से टक्कर मार देने से टैंकर का चालक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे हुई इस टक्कर से टैंकर में चालक लखन सिंह केबिन में फंस गया, जिसे करीब 30 मिनट की कोशिश के बाद निकाला गया। उसे हलैना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित