जयपुर , जून 24 -- राजस्थान सरकार ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं किसानों को बेहतर कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी (एएओ) सीधी भर्ती के तहत 157 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की है।
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 142 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 15 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन नवचयनित अभ्यर्थियों को सहायक कृषि अधिकारी पद पर दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित