ऊधमसिंह नगर , अप्रैल 08 -- उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित राजकीय उद्यान एवं पौधालय का औचक निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के दौरे पर आए कृषि मंत्री के आज यकायक राजकीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। साथ ही उद्यान में तैयार की जा रही विभिन्न नर्सरियों का निरीक्षण करते किया।
कृषि मंत्री को बताया गया कि उद्यान में आम, लीची और अमरूद की उन्नत प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विशेष रूप से अमरूद की एल-49 प्रजाति के करीब 3 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि औद्यानिकी के क्षेत्र में गुणवत्ता और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखना जरूरी है, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध कराए जा सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पौध उत्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित