देहरादून , फरवरी 4 -- उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग से जुड़ी विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह से विस्तार से जानकारी ली।

बैठक के दौरान जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर बेहतर मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।

जोशी ने नेचुरल फॉर्मिंग एवं मिलेट्स मिशन को प्राथमिकता देते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को इससे जोड़ने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित