जयपुर , जून 28 -- भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा है कि रेलवे विभाग की ओर से कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर किसानों को मुआवज़ा चार गुणा दिया जाना चाहिए।

श्री मिश्र ने रविवार को आगरा रोड स्थित राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय किसान संघ की जयपुर प्रांत की बैठक के समापन समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसान विकास के लिए ज़मीन देने के लिए मना नहीं कर रहे हैं लेकिन मुआवज़ा चार गुणा दिया जाना आवश्यक है क्योंकि उनका रोज़गार छीना जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि देश में जहां भी रासायनिक खाद्य से अन्न उत्पादन नहीं हो रहा है, वहां भी कैंसर जैसी बीमारी के मरीज़ पाए गए हैं। जांच करने के बाद पता चला कि सरकार की ओर से चावल और गेंहू वितरित किया जा रहा है। उससे कैंसर बीमारी फैल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित