जयपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान में नागौर जिले की कृषि उपज मण्डी समिति मेड़ता सिटी में साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पांच नवीन किसान पथ बनाये जायेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मण्डी समिति मेड़ता सिटी में पांच नवीन सम्पर्क सड़कों (किसान पथ) के निर्माण के लिए पांच करोड़ 60 लाख रूपये से अधिक की राशि स्वीकृति की है। इन संपर्क सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों एवं किसानों के आवागमन एवं कृषि जिन्सों को मण्डी तक लाने में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित