नयी दिल्ली , अक्टूबर 3 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी संसदीय स्थायी समिति का पुनर्गठन करते हुए पंजाब से कांग्रेस सांसद चरनजीत सिंह चन्नी को इस समिति का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुनर्गठित समिति में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के कुल 31 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा से 21 सांसदों को स्थान दिया गया है, जिनमें राजकुमार चाहर, चरनजीत सिंह चन्नी, चंद्र प्रकाश चौधरी, अनीता नागरसिंह चौहान, कुलदीप इंदौरा, राजपालसिंह महेंद्रसिंह जादव, मोहम्मद अबू ताहेर खान, सुनील कुमार, राहुल सिंह लोधी, सनातन पांडे, सुकांत कुमार पाणिग्रही, नारायण तातू राणे, धरणीवेन्थन एम एस, धर्मबीर सिंह, दुष्यंत सिंह, कोडिकुन्निल सुरेश, तेजस्वी सूर्या, गेनीबेन नागाजी ठाकोर, राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे और अक्षय यादव शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित