बारां , फरवरी 27 -- राजस्थान में बारां में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, सार्वजनिक संस्था धर्मादा बारां एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समन्वय से दूसरे दिन शुक्रवार को भी विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण वितरित किये गये।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत पूर्वाह्न 10 बजे से सायं पांच बजे तक धर्मादा संस्था धर्मशाला में आयोजित शिविर में विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण निशुल्क वितरित किये गये।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि शिविर का समापन समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी, संस्था धर्मादा के पदाधिकारीगण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। जिसमें कुल 66 ट्राईसाइकिल, 13 हियरिंग हेड, 34 कृत्रिम अंग, नौ एल्बो क्रचेज, नौ कैलिपर, 21 वीलचेयर, 27 गेट क्रंचेज का निःशुल्क वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित