कुशीनगर , अप्रैल 06 -- कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने मुसहर समुदाय के 12 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया।

नगर पंचायत छितौनी के कुलहा गांव में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी खड्डा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने पट्टों का सत्यापन कर मौके पर ही कब्जा दिलाने की कार्रवाई की। इस पहल से लाभार्थी परिवारों में संतोष और सुरक्षा की भावना देखने को मिली। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई और विवाद की कोई स्थिति नहीं बनने दी।

उपजिलाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पात्र और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित