कुशीनगर , अक्टूबर 1 -- कुशीनगर की नारायणी (गंडक) नदी का एपी तटबंध पर करीब दस दिन पहले पानी का दबाव बढ़ गया था। गांव वालों का आरोप है कि अगर बाढ़ खंड के अधिकारी उसी समय बोल्डर और मिट्टी मंगा ली होती तो बांध नहीं टूटा होता।
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद बचाव कार्य में तेजी आई है। मिर्जापुर के अहिरौली से बुधवार को सुबह से ट्रकों से बोल्डर की खेप पहुंचने लगी। बांध टूटने के बाद जो कार्य अब किए जा रहे हैं, उन्हें पहले ही पूरा किया जाना चाहिए था।बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने बताया कि अफसरों की बेपरवाही के कारण ही यह तबाही आई है। ये पीढ़ा बाढ़ प्रभावितों ने व्यक्त की है। बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के बाद राहत व बचाव कार्य में तेजी आई है। यदि ये कार्य पहले शुरू हो जाते तो बांध टूटने की नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई है। बुधवार को बांध के किनारे इसका असर साफ दिखाई दिया। ट्रकों से भारी मात्रा में बोल्डर और मिट्टी से भरी बोरियां पहुंचनी शुरू हो गईं। इन सामग्रियों का उपयोग बांध की मरम्मत और उसे मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही प्रशासन हरकत में आया है। यह दर्शाता है कि उच्च स्तरीय निगरानी से ही कार्य में गति आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित