कुशीनगर , मई 15 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया चौराहे पर आज सुबह करीब आठ बजे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रेडहा भीतहा निवासी दहारी बैठा (65) साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। मृतक दहारी बैठा अपने रिश्तेदारों के यहां रजवटिया गांव आए हुए थे।
इस संबंध में पटहेरवा थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित