कुशीनगर , जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना थाना कोतवाली क्षेत्र के पड़रौना नगर के छुछिया गेट के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सरदार पटेल नगर, कसेरा टोली वार्ड निवासी 20 वर्षीय सोनू खरवार पुत्र कैलाश खरवार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सोनू हाल ही में बाहर से काम करके घर लौटा था। बीते मंगलवार की शाम वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित