कुशीनगर , अक्टूबर 31 -- कुशीनगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सरकारी सहायता दिलवाने के नाम पर पशुपालक से तीस हजार रिश्वत लेते विजिलेंस टीम गोरखपुर ने रंगे हाथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पशुपालक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तहत आवेदन था । इसकी स्वीकृति के लिये सरकारी सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पचास हजार रुपये की मांग की गई। पशुपालक दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा विनती करने पर तीस हजार की व्यवस्था करने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा। इस मांग से तंग आकर इसकी शिकायत गोरखपुर स्थित विजिलेंस विभाग के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की। जिस पर विजिलेंस विभाग ने प्रभारी निरीक्षक विजिलेंस शैलेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में शनिवार को टीम कुशीनगर भेजी गई।

शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे विजिलेंस टीम ने जिले के मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित विकास भवन के पशुपालन विभाग के कार्यालय में पहुंच कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा शान्ति प्रकाश द्विवेदी को पशुपालक दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा तीस हजार रिश्वत देते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को साथ लेते गये।

इस संबंध में विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस विजिलेंस टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, ईश्वर यादव, शहीद अहमद सहित नौ सदस्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित