कुशीनगर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में सोमवार को बारिश के दौरान खेत में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित