कुशीनगर , अक्टूबर 07 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हाटा कोतवाली के परसौनी गांव में एक मकान में ईसाई प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना के बाद धर्मांतरण के आरोपों को लेकर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
बताया गया कि गांव निवासी रवि प्रजापति के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव में धर्मांतरण कराने वाला गिरोह सक्रिय है और इसी के तहत लोगों को प्रार्थना सभा में बुलाया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।वहीं मकान मालिक रवि प्रजापति ने धर्मांतरण के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह बीमारी से परेशान हैं और इसी वजह से घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले को लेकर गांव में चर्चा तेज है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की वास्तविकता और प्रार्थना सभा के उद्देश्य को लेकर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल इसके पूर्व में भी इस तरह के मामले क्षेत्र में सामने आए हैं अब जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित