कुशीनगर , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही उपनगर के महाबीर नगर में रविवार को पोखरे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही उपनगर के महावीर नगर स्थित पोखरे में प्रीति (12) और रिया (10) आज दोपहर करीब दो बजे घूम रही थी कि अचानक दोनों बच्चियों का पैर फिसल गया। जिससे दोनों गहरे पानी में चली गईं। इन बच्चियों को डूबता देख ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश करने के बावजूद भी दोनों बच नही सकी।
सूचना पर पहुंची सेवरही थाने की पुलिस ने बच्चियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों बच्चियों के डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित