कुशीनगर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र में जखनियां चौराहे पर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। और तीन व्यक्ति घायल हो गये। खड्डा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा घायलों को सीएचसी तुर्क हां भेजवा दिया। यह सूचना पुलिस ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित