कुशीनगर , जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ड्यूटी के प्रति लापरहवाही बरतने वाले दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरवापट्टी थाने में तैनात दारोगा अजित सिंह यादव सोमवार की रात अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद नहीं पाए गए।आंतरिक जांच में यह सामने आने के बाद कप्तान ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इसी तरह रामकोला थाने में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार यादव व कुनाल सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित