कुशीनगर , अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र ग्राम चखनी खास में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे एक 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले में चखनी खास गांव में बिहार के पश्चिमी चंपारण के ठकरहा थाना क्षेत्र से दर्जनों परिवार यहां आकर बसा हुआ है। जिसमे चंदेश्वर चौहान का भी परिवार वर्षों से यही पर घर बनाकर रहता है जो बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक हैं। इनके दो पुत्र में मृतक आदर्श चौहान 16 वर्ष अपने मित्रों के साथ गांव के सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गौरी इब्राहिम जाने वाली सड़क पर रात साढ़े आठ बजे में उसके पेट में चाकू मारकर हमलावर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित