नयी दिल्ली , जून 03 -- भारत ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत इसकी कड़ी निंदा करता है और सभी पक्षों से एक बार फिर अपील करता है कि आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित