श्रीनगर, 01अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले में दो मजदूरों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार यह सहायता राशि 'मुख्यमंत्री राहत कोष' से दी जायेगी और यह जिला प्रशासन की छह- छह लाख रुपये की वित्तीय सहायता के अलावा होगा।

मुख्यमंत्री ने निर्दोष लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। श्री अब्दुल्ला ने दोहराया कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित