देहरादून , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर भिटौली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जोशी ने पदाधिकारियों को त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भिटौली त्योहार विशेष रूप से मायके और ससुराल के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व को मजबूत करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में रिश्तों की मिठास को बनाये रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है।

श्री जोशी ने कहा कि ऐसे त्योहार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित