देहरादून , जनवरी 14 -- उत्तराखंड के लोक पर्व घुघुतिया त्यार और मकर संक्रांति (उत्तरायणी त्योहार) के अवसर पर बुधवार को कूर्मांचल परिषद के सदस्यों ने राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की और परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री जोशी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं।
इस दौरान, श्री जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, गोविन्द पांडे, कमल राज्वार, बबिता सलोनी, हंसा राणा, हेमा परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित