रायपुर , जनवरी 30 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार स्थित बालक आश्रम अतिरिक्त कक्षा बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
श्री साय शुक्रवार को विद्यालय के दौरे के दौरान विद्यार्थियों की मांग को तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी। विद्यार्थियों के सामने आ रही जगह की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मौखिक स्वीकृति तत्काल दे दी और अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री साय ने शुक्रवार को आश्रम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे विद्यार्थियों के साथ लंबा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली। छात्र रामजी ने बताया कि वह बड़े होकर शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि दूसरी कक्षा के छात्र आदित्य ने मुख्यमंत्री से उनके स्कूली दिनों के अनुभव पूछे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत अंतरिक्ष अभियान के मॉडल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित