यमुनानगर , अक्टूबर 25 -- भारतीय जनता पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत 30 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर जिला यमुनानगर संगठन की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रवि बत्तान ने की। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका और मेयर सुमन बहमनी मौजूद रहे।
प्रदेश मंत्री रवि बत्तान ने बताया कि विपक्ष द्वारा एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रम को खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पदयात्रा 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र के थीम पार्क से शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्ग और सामाजिक संस्थाएं भी भाग लेंगी।
जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि यमुनानगर जिले से लगभग 100 बसों में 5000 कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र रवाना होंगे। इसके लिए मंडल स्तर पर ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित