कुरनूल , मई 30 -- आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के पांडवगल्लू गांव में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि 18 वर्षीय बल्लेकल्लू वीरेश और 14 वर्षीय महेंद्र कुमार बाइक से अडोनी जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में वीरेश, कुमार और ऑटो में सफर कर रहे विश्वनाथ (70) की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को अडोनी के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित