देहरादून , अप्रैल 13 -- उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय प्रभारी सुश्री सैलजा के हालिया पांच दिवसीय दौरे से राज्य कांग्रेस में नए रक्त का संचार हुआ है।
श्री धीरेंद्र प्रताप ने सोमवार को प्रेस में जारी एक बयान में कहा कि कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक सुश्री शैलजा के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो उत्साह बढा है उस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है ।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सुश्री शैलजा के अन्य दौरो के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं जिसमें कुमारी शैलजा के साथ कांग्रेस के पज प्यारे और तमाम वरिष्ठ लोग चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कसरत करते दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और कांग्रेस द्वारा बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करके उन पर भाजपा के जो ठप्पे लगाए जा रहे हैं, जनता इससे खुश नहीं है। जिन सड़कों का जाल कांग्रेस बढ़ा रही थी आज इस पर भाजपा के लोग अपना ठप्पा लगाकर वाहवाही लूटने के प्रयास में है।
उन्होंने कल कन्हैया कुमार के दौरे को भी सफल बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित