श्रीनगर , सितंबर 28 -- उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तंगधार के सेमारी इलाके में एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी सेमारी में दुर्घटनाग्रस्त होकर गाड़ी खाई में गिर गयी।उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है। बचाव दल मौके पर पहुंच गये हैं और मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित