श्रीनगर , अप्रैल 09 -- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार देर रात हुई आग की घटना में कम से कम पांच बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

कुपवाड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर कल रात में आग लग गई और तेजी से फैलते हुए कई खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तीन बसें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं जबकि दो अन्य बसों को आंशिक नुकसान पहुंचा।

दमकल एवं आपातकालीन सेवा कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर और ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित