जयपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को यहां विधायक रमेश खींची, देवी सिंह शेखावत, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा एवं हंसराज पटेल ने मुलाकात की।

श्री शर्मा से इन विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा की।

उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, और जगद्गुरु शंकराचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मदन मोहन झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित