हनुमानगढ़ , मार्च 05 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ में गुरुवार को पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात नशा तस्कर के रिहायशी मकान का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने नगर परिषद की मदद से यह कार्रवाई की। श्योकत अली उर्फ खट्टू ने अपने रिहायशी मकान पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। नगर परिषद ने उसे सात दिन का नोटिस जारी करके कागजात पेश करने को कहा था, लेकिन आरोपी ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।

उन्होंने बताया कि सुबह मौके पर पहुंचकर मकान की पैमाइश की गई और अतिक्रमित भूमि पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित