श्रीगंगानगर , जुलाई 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में कुख्यात बदमाश रोहित गोदारा के दो बदमाशों को पेशी वारंट के आधार पर जेल से हिरासत में लेकर उनसे अवैध हथियारों के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्रीमती सिरकौर ने गुरुवार को बताया कि 18 मार्च को श्रीकरणपुर में 32 बोर के एक पिस्तौल और एक अतिरिक्त मैगजीन सहित एक युवक अर्ज ग्रोवर को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के बाद नवजोत सिंह उर्फ जोत बराड़ और राहुल नागपाल उर्फ रोमी (30) को प्रोडक्शन वारंट से जेल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित