अलवर , मार्च 14 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात बदमाश महेश गुर्जर की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि महेश गुर्जर की हत्या के आरोप में शुक्रवार को चेतन उर्फ काली को गिरफ्तार करके उससे एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और एक खाली खोल भी बरामद किये हैं।
पुलिस ने बताया कि चार मार्च की रात करीब 10 बजे महेश गुर्जर और आरोपी चेतन उर्फ काली गांव में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पूर्व में घटित किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चेतन ने देशी पिस्तौल से महेश को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
आरोपी चेतन को न्यायालय में पेश करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित