भरतपुर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात कुख्यात बदमाश भूरा यादव का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घटना के समय भूरा यादव की पत्नी जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जबकि उनके दोनों बेटे अजमेर में मजदूरी करते हैं। घर पर मौजूद एक बेटे की बहू ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भूरा यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों के धौलपुर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित