हनुमानगढ़ , अगस्त 31 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ में " रविवार को कुख्यात बदमाश इरफान खान उर्फ फान और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार करके उनसे भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि देर रात पुलिस दल ने द शेरगढ़ चौकी के पास मेगा हाईवे रोड हनुमानगढ़ से रावतसर पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर जाते इरफान और उसके साथी प्रियांकांत को दबोंच लिया। उनसे पूछताछ के बाद कुछ ही दूरी पर इनका इंतजार कर रहे जुम्मे खां, (पुत्र बरकत अली), इसी नाम का जुम्मे खां (पुत्र अकलीम खां), इब्राहिम और नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इरफान की गिरफ्तारी पर बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच देसी कट्टे और दस जिंदा कारतूस बरामद हुए। इरफान 17 अगस्त को जुम्मे खां पर जानलेवा हमले की घटना में वांछित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित