भरतपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में धौलपुर की एक अदालत ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करने के मामले में कुख्यात डकैत केदार उर्फ ठेकेदार को दोषी करार देते गुरुवार को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने अभियुक्त केदार को पुलिस दल पर हमले का दोषी मानते हुए उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी किया।

मामले के अनुसार करीब 15 वर्ष पहले चचोखर के जंगलों में पुलिस और डकैत केदार के गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान डकैतों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित