शहडोल , सितंबर 07 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा-2 गांव में सोमवार सुबह बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 13 वर्षीय शिवानी गोंड कुएं से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका 14 वर्षीय भाई अमित सिंह गोंड भी कुएं में कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के लिए तहसीलदार द्वारा प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित